{"_id":"69c9504a6f70220f66043764","slug":"three-youths-from-mandsaur-were-arrested-for-drug-trafficking-in-a-bolero-vehicle-500-grams-of-mdm-drugs-were-seized-ratlam-news-c-1-1-noi1428-4105592-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratlam News: बोलेरो में कर रहे थे ड्रग्स की तस्करी, 500 ग्राम MDM जब्त, मंदसौर के तीन युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam News: बोलेरो में कर रहे थे ड्रग्स की तस्करी, 500 ग्राम MDM जब्त, मंदसौर के तीन युवक गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: रतलाम ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
सार
रतलाम में पुलिस ने माननखेड़ा चौकी के पास बोलेरो से 500 ग्राम एमडीएमए के साथ मंदसौर के तीन युवकों को गिरफ्तार किया। ड्रग्स की कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई गई। आरोपियों से पूछताछ जारी है, तस्करी के नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।
मुंह नीचे करके पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
विस्तार
रतलाम जिले के महू-नीमच हाईवे के ग्राम माननखेड़ा में स्थित पुलिस चौकी के सामने से पुलिस ने बोलेरो वाहन में सवार होकर एमडीएमए ड्रग्स की तस्करी करते मंदसौर के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 500 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स जब्त किया गया है। आरोपी ड्रग्स कहां से लकर आए थे और किसे देने जा रहे थे, यह उन्होंने नहीं बताया। इस संबंध में पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
Trending Videos
पुलिस के अनुसार एसपी अमित कुमार के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 29 मार्च 2026 की रात रिंगनौद थाना क्षेत्र की माननखेड़ा पुलिस चौकी पर सूचना मिली थी कि तीन युवक बोलेरो वाहन में मादक पदार्थ लेकर जावरा की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय व रिंगनोद थाना प्रभारी आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में माननखेड़ा चौकी प्रभारी राजेश मालवीय और उनकी टीम ने हाईवे पर माननखेड़ा चौकी के सामने नाकाबंदी की। कुछ देर बाद मंदसौर की तरफ से बोलेरो वाहन (MP-46-ZC-7839) आता दिखाई दिया। टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रुकवाया तथा उसमें सवार आरोपी 20 वर्षीय सुमित बैरागी पिता जीवनदास बैरागी निवासी किला रोड मंदसौर, 19 वर्षीय प्रकाश गुर्जर पिता भेरूलाल गुर्जर निवासी ग्राम खेड़ा थाना नाहरगढ़ जिला मंदसौर व 19 वर्षीय रेहान खान पिता अरबाज खान निवासी अभिनंदन कॉलोनी मंदसौर को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई तो उनके पास 500 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स पाया गया। ड्रग्स व वाहन जब्त कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। जब्त ड्रग्स पचास लाख रुपए का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- ये तो हद है: 'दाएं पैर में दर्द, बाएं का कर दिया एक्स-रे', छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में लापरवाही पर उठे सवाल
लगातार कार्रवाई के बाद भी नहीं लग रहा तस्करी पर अंकुश
जिले में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा आए दिन कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद भी तस्करी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। समीपस्थ मंदसौर व राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले से तस्कर मादक पदार्थ लेकर रतलाम जिले में लाकर सप्लाई कर रहे हैं तथा रतलाम के रास्ते इंदौर, धार, देवास व अन्य जिलों में भी मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है। पिछले दिनों देवास, इंदौर व अन्य जिलों के आरोपियों को रतलाम में मादक पदार्थ ले जाते पकड़ा गया है, जो इस बात का प्रमाण है कि रतलाम के रास्ते मादक पदार्थ की तस्करी हो रही है।

कमेंट
कमेंट X